इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि हम अमरीका को सचेत करते हैं कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने लंबे युद्ध के लिए तैयारी कर रखी है और अमरीका के साथ युद्ध का स्वागत करता है।
जनरल हुसैन सलामी ने टीवी के चैनल वन पर एक वार्ता में अमरीकी अधिकारियों की ओर से दी जानी वाली धमकियों पर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सैन्य शक्ति के प्रयोग का युग बीत चुका है और अमरीका को अतीत में कुछ कमज़ोर सेनाओं पर अपनी विजय की, ईरान के साथ युद्ध से तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका परिणाम गलत होगा। जनरल सलामी ने कहा कि हमने शांति व सहमति से अधिक युद्ध के लिए तैयारी कर रखी है और यदि अमरीका क्षेत्र में अपनी ज़मीनी या हवाई छावनियों को ईरान के विरुद्ध प्रयोग करना चाहेगा तो इन छावनियों को आग में झोंक दिया जाएगा। आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर ने कहा कि यदि अमरीकी विमान हमारे आकाश में उड़ान भरना चाहेंगे तो अमरीकी जान ले हम ईरान के आकाश के हर हिस्से को उनके लिए आग में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि हमने अत्याधिक खतरनाक परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयारी कर रखी है और हम अमरीका के साथ युद्ध पर तैयार हैं क्योंकि हमें लगता है कि यही हमारी सफलता और योग्यता को परखने की कसौटी और वह युद्ध हमारे लिए शक्ति प्रदर्शन का अवसर होगा। जनरल सलामी ने परमाणु वार्ता का उल्लेख करते हुए ईरानी वार्ताकारों से कहा कि यदि अमरीकी, धमकी भरी भाषा का प्रयोग करें तो वह वार्ता छोड़ कर वापस आ जाएं और बाकी मामला हमारे हवाले कर दें हमें अमरीकियों को देख लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम अमरीका को धमकी नहीं देते तो इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे अंदर अमरीका को धमकाने की शक्ति नहीं है बल्कि यह इस लिए है कि हम कूटनीति व राजनीतिक शैली को, आगे बढ़ने का अवसर देना चाहते हैं।